तेज आंधी से मध्य विद्यालय निंगरी के वर्ग कक्ष पर गिरा बड़ा पेड़, भवन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
गया/डोभी। डोभी प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी, पानी एवं वज्रपात से काफी नुकसान लोगो को हुआ है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय निंगरी पर बड़ा वृक्ष का पेड़ गिर गया जिससे मध्य विद्यालय के वर्ग कक्ष वाले भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्र में बिजली पोल के गिरने की जानकारी मिली है।
करमौनी में किशोरी यादव के ताड़ के पेड़ पर वज्रपात हुआ जिससे ताड़ के पेड़ में आग लग गया है। आसपास के लोगो ने अनहोनी की आशंका को लेकर इस घटना को लेकर अग्निशमन विभाग को सूचना दिया है। अग्निशमन विभाग की वहां के पहुंचने के बाद आग पर पाया गया। प्रखंड क्षेत्र के कुरमावां पंचायत के लोगों ने बताया सड़क पर कई वृक्ष गिरे हुए हैं, जिससे लोगों का घंटो आवागमन बाधित है।
वहीं 24 घंटे बाद भी विद्युत सेवा डोभी प्रखंड क्षेत्र में बहाल नहीं हो सका है। ग्रामीण सह प्रखंड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट : महेंद्र कुमार।
Apr 24 2024, 20:39